एस पाटीदार रिपोर्टर







विओ :- परम पूजनीय ,तपोनिषठ,यज्ञाचार्य श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज( बाबाजी ) बालीपुर धाम के शिष्य योगेश महाराज एवम सुधाकर महाराज के सानिध्य मे शिव पुराण का पूजन कर शिव जी एवं गुरु जी की आरती की गई। श्री योगेश जी महाराज सिर पर शिवपुराण की पोथी रखकर परिक्रमा की, उनके पीछे नन्ही- बालिकाओं ने भी परिक्रमा की।वहां से शिव धाम भग्यापुर पहुंची ।ग्राम के गणमान्य नागरिक गण एवं पंडित बनवारी महाराज इंदौर ने पुष्पो से आगवानी की । लगभग 111 कन्याएं बालीपुर धाम से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम भग्यापुर पहुंची। रास्ते में पानी के दो टैंकर लगाए गए जो साथ साथ में चल रहे थे ।मुख्य यजमान श्री श्री योगेश जी महाराज थे। बनवारी महाराज द्वारा देवताओं का आह्वान तथा पोथी की स्थापना की गई । ।यात्रा संयोजक मांगीलाल सोलंकी थे। उनकी निर्देशन में बालू वास्केल, संतोष कनेल,गणपत मुवेल ,लक्ष्मण मुवेल, गोविंद वास्केल, सुखलाल वास्केल,जगदीश वास्केल ने यात्रा में सहयोग किया। उक्त जानकारी सद्गुरु सेवा समिति के जगदीश पाटीदार अध्यापक ने दी।
बाईट :- महन्त योगेश महाराज, बालीपुर धाम।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*