Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जगदीश चंद्र रिपोर्टर


गंधवानी- विकासखण्ड गंधवानी के ग्राम पंचायत गंधवानी से विकासयात्रा 2023 का शुभारभ हुआ जिसमे अनेक विभागों के निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया गया वही ग्राम पंचायत गंधवानी में नरेगा से निर्मित नराग्रह वाटिका के साथ प्रधानमंत्री सड़क के करोड़ो रुपयों से बनी चुंपया, खेड़ी बुजुर्ग सड़क का लोकार्पण किया गया यात्रा के मंच से जिलापंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेडा ने शासन की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देकर स्थानीय विधायक को आड़े हाथों लेकर उनकी नाकामियां गिनाई उद्योग मंत्री के जिलापंचायत में प्रतिनिधि बलवंत मण्डलोई एवं सांसद प्रतिनिधि शिवपाल आर्य ने सम्बोधित किया यात्रा के द्वितीय चरण में गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित जल शुद्धिकरण संयत्र का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया I स्थापित जल शुद्धिकरण संयत्र लगाने में विभाग को तकनिकी एवं कार्यक्रमात्मक सहयोग क्लिटन हेल्थ एक्सेस इनिशिएटिव (CHAI) द्वारा दिया जा रहा है I
विभाग एवं CHAI संस्था के सयुक्त तत्वाधान में धार जिले के गुणवत्ता प्रभावित ग्रामो में इसी तरह के 11 संयत्र स्थापित किये जा रहे हैं, इस संयत्र की मुख्य विशेषताओ में से एक विशेषता, रेसिन आधारित तकनीक के साथ साथ पानी का शुद्धिकरण गुरुत्वाकर्षण आधारित होना है I इस संयत्र की क्षमता 6000 लीटर प्रतिदिन है, जिसे आवश्यकतानुसार बढाया जा सकता है I
यह संयत्र चिकली के साथ-साथ आसपास के 10-12 ग्रामो के घरों, आगंनवाडी केन्द्रों, स्कूल के साथ साथ शासकीय कार्यालयों में फ्लोराइड मुक्त पानी कैन एवं गाड़ी के माध्यम से वितरण किया जायेगा I उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदारसिंह मेड़ा ,जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री बलवंतसिंह मण्डलोई संसद प्रतिनिधी शिवपाल आर्य भाजपा जिलाउपाध्यक्ष विकाश मेहरवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन लाल मुलेवा,जिराबाद मण्डल अध्यक्ष बहादुरसिंह भंवर, दीपक पांडे,शंकर निगवाल, नायब तहसीलदार हेमलता डिंडोर ,मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास्तव,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मनावर श्री आर.एस.बामनिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी अनिल व्यास जनअभियान परिषदसमन्वयक श्री दयाराम मुवेल,NRLM ब्लॉक मैनेजर श्री दादुसिंह झाला , माँ नर्मदा देवी स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष श्री राकेश मोटसरा गंधवानी ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति बसंतीबाई कनाश,सचिव श्री प्रवीण दुबे उपस्थित थे इसी क्रम में सहकारिता विभाग के डीआर महेंद्र दीक्षित द्वारा कृषको को ऋण पुस्तिका एवं शासन द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई । समारोह में CHAI संस्था से रीना सूर्यवंशी ने भी मंच से फिल्टर प्लांट एवं शुद्ध पानी के महत्त्व को बताया, इस मौके पर अनिल सोलंकी , माधवसिंह बघेल भी उपस्थित थे I
उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि महोदय द्वारा संयत्र पर स्थित एटीएम के माध्यम से पानी निकाल कर सभी को उपस्थित सदयों को पिलाया गयाI योजना की कुल लागत राशी रुपए 9.26 लाख लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा वयय की गई साथ ही प्लांट का शिलालेख लोकार्पण किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन पंचायत इंस्पेक्टर गोविंद निगवाल ने किया I