बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर




परासिया :- परासिया में गुरुद्वारा के समीप हुए एक सड़क हादसे में एक वेकोलि कामगार की जान चली गई वहीं दर्जनों लोग घायल भी हुए। घटना बु छतधवार शाम करीब 6 बजे की है ।
मिली जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा से दमुआ मार्ग पर चलने वाली सवारी बस क्रमांक एमपी 48 पी 0 332 गुरुद्वारे के समीप से गुजरते हैं अचानक अनियंत्रित हो गई और गलत दिशा की ओर जा घुसी जिससे सड़क पर मौजूद लोग बस की चपेट में आकर घायल हुए और एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई सभी घायलों को परासिया अस्पताल ले जाया गया यहां से एक अन्य घायल जिसे गंभीर चोट आई हुई है। उसे छिंदवाड़ा अस्पताल भेजा गया दुर्घटना में मरने व्यक्ति का नाम 50 वर्षीय ब्रजकिशोर रंगारे निवासी चांदामेटा बताया जा रहा है जो कि पेंच कोयला क्षेत्र की विष्णुपुरी कोयला खदान नंबर 2 में कार्यरत था।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया