*श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया गोवर्धन पूजा प्रसंग*
*इंद्र की सत्ता और शक्ति पर हुए घमंड को भगवान ने चूर किया : श्री शास्त्री*
मोहन शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया गुना
*मटकरी कालोनी में वह रही ज्ञान की गंगा*
गुना। नारायण मंदिर महिला मंडल समिति गुना द्वारा मटकरी कालोनी में चल रही साथ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिवस कथावाचक संत श्री अमित कृष्ण शास्त्री श्री वृंदावन धाम ने गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के नामकरण और पूतना वध के साथ माखनचोरी की लीलाओं का वर्णन सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए।
कथावाचक श्री शास्त्री जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से जहां कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया तो वही प्रसंग में बताया गया कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रज मंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ।
कथा के दौरान गोवर्धन पूजन का उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भागवत आरती में पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, हरी सिंह यादव, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह रघुवंशी, अमित श्रीवास्तव, पतंजलि परिवार से कृष्ण योगेंद्र सिंह रघुवंशी, योग शिक्षक बाबूलाल यादव, महावीर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने कथा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया।

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक