Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी – कन्हवारा माँ दिशहाई सेवा समिति द्वारा प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन दिनांक 17 फरवरी 2023 से 18 फरवरी 2023 तक प्राचीन गौरी शंकर मंदिर परिसर मे किया जायेगा। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नरसिंह सेवा समिति कटनी के संचालक गोविंद सरकार,शिव मंदिर के मुख्य पुजारी श्री रवि चौरहा, राम दरबार के पुजारी महेश चौबे जी, एवं भागवताचर्य कृष्ण कुमार शास्त्री, राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी बालमिक तिवारी शिरकत करीगे। संस्था के लोंगो ने बताया कि यूपी के लखनऊ मे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य समर्थकों द्वाराश्री रामचरितमानस की कुछ प्रतियों को फाड़ कर आग लगा दी गई थी उसी घटना के विरोध मे समिति द्वारा विगत दिनों कटनी पुलिस कप्तान साहब को आवेदन पत्र देकर उक्त निर्लज्जो पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग की थी जिससे उन्हे अपने मध्य प्रदेश की कटनी जेल की सलांखो के पीछे डाला जा सके परंतु शासन की उदासीनता से आज दिनांक तक उन पर एफ आई आर दर्ज नही की गई है । इसी तारतम्य मे समिति और और पड़ोसी जिलों के विभिन्न धार्मिक संगठनो द्वारा श्री राम चरित मानस का अखंड आयोजन मे आप सभी सनातन धर्मांलंबियों से अनुरोध है कि इस अखण्ड यज्ञ मे अपनी उपस्थिति दर्ज करा भागीदार बनें।
अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद सभी भक्तो को प्रसाद वितरित किया जायेगा।

निवेदक – माँ दिशहाई सेवा समिति कन्हवारा कटनी मप्र