Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर – राजोद के थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगातार हो रही पानी की मोटर छोरियों को लेकर पुलिस अधीक्षक धार द्वारा क्षेत्र में पानी मोटर चोरी के आरोपी को पतारसी कर गिरफ्तारी के लिए लगाता थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा था। जिसके दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं एसडीओपी सरदारपुर राम सिंह मेडा के मार्गदर्शन में राजोद थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित कछावा द्वारा थाने से उपनिरीक्षक विक्रम देवड़ा, सहायक उपनिरीक्षक प्रताप सिंह डामोर, प्रधान आरक्षक 844 माधवसिंह , आरक्षक 1010 रोहित, आरक्षक 1043 मोहित सेन, आरक्षक 1017 कैलाश, आरक्षक 381 भंवर को आरोपियों को पकड़ने हेतु टिम गठित की गई।
दिनांक 15/02/2023 को मुखबिर की सूचना पुलिस को मिली की कुछ लोग मोटर चोरी करने की नियत से गोन्दिखेडा फाटा बसलाई रोड तरफ एक छोटा हाथी वाहन से घुम रहे हैं उक्त टिम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई जिसमें एक छोटा हाथी वाहन सहित 04 आरोपी -भेरू पिता गट्टु डामर जाति भील निवासी गोन्दिखेडा चारण, सुरेश पिता गोविंद ताहेड जाति भील निवासी साजलिया बरमंडल व कुलदीप पिता राधेश्याम दुबे जाति नायक ठाकुर निवासी खटवाडी लिम्बोदापर हालमुकाम फरकोदा देपालपुर इन्दौर व बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर मोटर चोरी के बारे में हिकमत अमली से पुछताछ की गई। पुछताछ में आरोपीगणों द्वारा थाना राजोद के अपराध क्रमांक 55/2023 धारा 457,380 भादवि अपराध क्रमांक 58/2023 धारा -379 भादवि व अपराध क्रमांक 59/2023 धारा -379 भादवि में चोरी हुई पानी की मोटरों को चोरी करना कबुल किया। जिसमें आरोपीगणों के द्वारा चोरी की गई कुल 17 पानी की मोटर किमती लगभग 1,68,500 रूपए एवं एक छोटा हाथी वाहन जो घटना में प्रयुक्त किया गया था किमती लगभग 1,30,000 रूपए का जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रोहित कछावा,उपनिरी. विक्रम सिंह देवड़ा,सउनि. प्रताप सिंह डामोर, प्रधान आर माधवसिंह वसुनिया,आर रोहित नागर,आर मोहित सेन,आर कैलाश,आर भंवर व सायबर शाखा से आर प्रशांत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।