अभिषेक नायक रिपोर्टर




प्रदेश व केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ बहोरीबंद में पूर्व कांग्रेस विधायक सौरभ सिंह के नेतृत्व में आयोजित जनाक्रोश आंदोलन में कांग्रेसियों ने जमकर हल्ला बोला है। कहा गया कि प्राईवेटीकरन कर आरक्षण को दीपक की तरह खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न शासकीय संस्थाओं को प्राइवेट का रूप दे दिया गया।प्रदेश में बेरोजगारो की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है।वर्तमान भाजपा सरकार बेरोजगार युवाओं को शासकीय संस्थाओं में रोजगार देने की जगह उन्हें प्राइवेट कर पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है।जिससे शिक्षित युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
वही किसानों को महंगी खाद एवं महंगे बिजली बिल थमाकर किसानों का हनन भी किया जा रहा है।बहोरीबंद रीठी क्षेत्र में वर्तमान विधायक द्वारा अपने किये चुनावी वादे आज तक पूरे नही किये जा सके,बहोरीबंद क्षेत्र में नर्मदा नहर के माध्यम से पानी पहुँचाये जाने की घोषणा आज तक पूरी नही की जा सकी समूचा बहोरीबंद बाकल क्षेत्र के लोगो को गर्मी के दिनों भीषण जलसंकट से गुजरना पड़ता है।बिजली ट्रांसफार्मर की समस्या विगत लंबे समय से बनी हुई है जिसका समाधान आज तक नही किया जा सका।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया