बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

छिंदवाड़ा जिले के चौरई में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चाँद क्षेत्र के लालगांव में हुए विवाद के बाद आज शांति की अपील करते हुए छिंदवाड़ा कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, एसपी विनायक वर्मा लालगांव पहुंचे। अधिकारियों ने ग्राम के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की और ताजा हालातों की समीक्षा की। बैठक में ग्राम के सभी पक्षों को सुना गया और सभी से हर परिस्थिति में शांति बनाए रखने की अपील की। कलेक्टर-एसपी ने कहा कि गांव में माहौल शांति प्रिय रहे और सभी के बीच आपसी समन्वय बना रहे, यह गांव के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। लालगांव के ग्रामीणों ने आपस में मिलजुलकर रहने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आपस में गले मिलवाया। इस अवसर एडीएम ओमप्रकाश सनोडिया, एएसपी संजीव उइके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है