Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संभागीय ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी मे 2017 से बीएमओ के पद पर पदस्थ डॉ पूरनसिंह के द्वारा गंधवानी मे 5 वर्ष से अधिक समय तक सेवा देने के बाद डॉ पूरनसिंह आज प्रमोशन होने के बाद जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी बनकर झाबुआ के लिए कार्यमुक्त हो गये। बीएमओ डॉ पूरनसिंह के द्वारा पूरी सर्विस लगभग 30 वर्षो के दौरान पूरी सेवा ट्राइबल क्षेत्र मे ही दी है । गंधवानी मे इतने वर्षो की सेवा के दौरान बीएमओ डॉ पुरनसिंह सभी स्टॉफ को समय समय पर मार्गदर्शन देते रहे, साथ ही पूरे स्टॉफ के साथ एक अधिकारी की तरह व्यवहार न कर सभी छोटे-बडे अधिकारी/कर्मचारी के साथ दोस्ताना व्यवहार ही रखा। इसके अतिरक्त गंधवानी विकासखंड के अन्य विभागों के सभी अधिकारी/कर्मचारी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि आदि सभी के साथ डॉ पुरनसिंह के सम्बन्ध बहुत अच्छे रहे।
इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी मे 1991 से पदस्थ डॉ हरिश आर्य के द्वारा 32 वर्ष की सेवा दी गयी और इतने वर्षो तक गंधवानी मे सेवाये देने के बाद डॉ हरिश आर्य यहाँ से डिस्ट्रिक्ट फैमिली एंड वेलफेयर अधिकारी बनकर खरगोन के लिए कार्यमुक्त हो गये। डॉ आर्य के द्वारा पूरी सर्विस के दौरान गंधवानी ब्लॉक मे पुरी निष्ठा के साथ सेवा दी गयी जिसका परिणाम यह हे की गन्धवानी के लोगो की नजरो मे डॉ का मतलब सिर्फ आर्य डॉ साहब हो गया। डॉ आर्य चिकित्सा के साथ साथ समय समय पर आवश्यकतानुसार बीएमओ के कार्य भी करते रहे हे। डॉ पूरनसिंह की तरह डॉ आर्य का सम्बन्ध भी सभी विभागो के अधिकारी/कर्मचारी, पत्रकार तथा गंधवानीवासियों से बहुत अच्छे रहे हे। डॉ पूरनसिंह तथा डॉ आर्य के द्वारा इतने वर्षो तक जो सेवा दी गयी उसके लिए दोनो डॉ साहब को को पूरे स्टॉफ की और से बहुत बहुत धन्यवाद दिया गया और सभी की कामना है कि दोनो डॉ साहब का गंधवानी स्टॉफ तथा नगरवासियो से पूर्व की तरह ही स्नेह बना रहे और सर का मार्गदर्शन सभी को मिलता रहे।