राहुल राठोड़ रिपोर्टर




सरदारपुर// जनहित व विकास के नाम पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। गांवों में स्कूल से लगाकर आंगनबाड़ी केंद् को रिपेरिंग किया जा रहे हैं लेकिन विभागीय कि अनदेखी या कहे भ्रष्टाचार के कारण वर्षों बाद आई आंगनबाड़ी भवन कि रिपेरिंग भ्रष्टाचार कि भेट चढ़ रही हे इसका उदाहरण राजोद ,लाबरिया,संदला,सलवा, बरमंडल,रानीखेड़ी,रामसागर,टिमायची,कचनारिया,दसाई,देदला, ऐसी कई जगह के आंगनबाड़ी केंद्र के भवन को ही ले लिया जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी। जहां पर रिपेयरिंग के नाम पर 100/200 थेली सिमेंट बोरीयो,बालु रेत,सरीया, गिट्टी, अन्य सामग्री के नाम पर कई फर्जी बिल लगाकर शासन की राशि का आहरण किया जा रहा है शासन व प्रशासन बिलों के आधार पर व शासन की गाइड लाइन के अनुसार जांच करे तो एक बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता है ईन आंगनबाड़ी केंद्र के भवन के रिपेरिंग कार्य के लिए शासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भवनो के रिपेरिंग के लिए धन आवंटित हुआ और खर्च भी हो रहा हे लेकिन शासन के आदेश अनुसार कार्य नही हो रहा हे या यु कहे आंगनवाड़ी भवनों की रिपेयरिंग के नाम पर लिपापोती की जा रही है अब देखना यह हे कि क्या महिला एवं बाल विकास विभाग उच्च पदाधिकारी इस भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए अपना सख्त रूप अपनाएगा या फिर या फिर इसे भी ठंडे बस्ते डाल देगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है