Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


कटनी। विकासखंड बड़वारा के ग्राम पंचायत भवन खरहटा मैं मध्यप्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी के प्रबंधक मनोहर लाल अहिरवार के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक के सहयोग से प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा जैविक सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण स्व सहायता समूह एवं प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत मनरेगा में 100 दिन कार्य किए हुए परिवार के सदस्यों को स्वरोजगार आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबन के लिए 35 प्रशिक्षणार्थियों को 10 दिवसीय जैविक सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कम लागत तकनीकी के अंतर्गत ग्राम में उपलब्ध कचरा से जैविक खाद एवं कीटनाशक बनाकर फसलों एवं सब्जियों में उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया। गोबर कंपोस्ट केंचुआ खाद एवं मटका खाद जीवामृत बीजा मृत खाद जैविक कीटनाशक के अंतर्गत गोमूत्र पांच पत्ती काढ़ा नीमा स्त्र ब्रह्मास्त्र आग्नेयास्त्र को बनाने एवं सब्जियों में उपयोग का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। नर्सरी प्रबंधन के लिए पौधे तैयार करने से लाभ स्थल चयन पौधशाला की तैयारी भूमि उपचार बीज उपचार क्यारी बनाने बीज बोने की छिटकवां एवं कतारों में बोने की विधि बीजों को ढकना सिंचाई आदि की तकनीकी जानकारी दी गई ड्रिप सिंचाई एवं प्लास्टिक मल्चिंग एवं पाली हाउस के विषय में बताया गया। सुनील रजक द्वारा उद्यमशील व्यक्तियों की 15 विशेषताओं के विषय में जानकारी दी गई।