
उत्तर प्रदेश के विधानसभा सत्र में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गरजे। सीएम योगी ने माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि मिट्टी में मिला देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी पर भी खूब भड़के। उन्होंने सपा पर माफियाओं को पोषित करने का आरोप भी लगाया। वहीं पलटवार करते हुए सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने मुख्यमंत्री योगी को धमकी दे डाली।
योगी सरकार ने अतीक के करीबीयों पर बुलडोजर से कार्रवाई की। इसपर सदन में सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने कहा, ये एक्शन नहीं बल्कि जुल्म है। मुसलमानों पर बुलडोजर चला रहे हो। सरकार जफर अहमद पर जुल्म कर रही है। ये कानूनी प्रक्रिया नहीं है बल्कि सरकार जुल्म कर रही है।

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*