Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर पुलिस के हाथ फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाने वाले तीन शातिर दिमाग लगे हैं। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने इन्हें दतिया, चीनौर और जनकगंज इलाके से हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनसे पूछताछ कर वारदात में प्रयुक्त लैपटॉप व अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

आरोपी काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहे थे। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि अभी तक यह कितने फर्जी बर्थ सार्टिफिकेट बना चुके हैं। गैंग के दो सदस्य पहले ही पुलिस पकड़ चुकी थी।

शहर के बहोड़ापुर थाना थाना प्रभारी बहोड़ापुर डॉक्टर संतोष सिंह यादव ने बताया कि फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाकर लोगों को ठगने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा है, यह काफी समय से पुलिस को चकमा देकर बचते नजर आ रहे थे। पुलिस को उनकी सूचना मिली थी कि वह अपने घर आए हुए हैं। इसका पता चलते ही एएसआई दलवीर सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष मिश्रा, बृजेन्द्र सिंह जाट, धर्मेन्द्र तोमर, विजय गुर्जर, रूस्तम सिंह, अनुवेन्द्र सिंह, रामअवतार सिंह और सुरेन्द्र सिंह को ठगों को पकड़ने के लिए पहुंचाया। पुलिस टीम सबसे पहले शहर के लक्ष्मीगंज से ऋषभ जैन को पकड़ा और उससे पूछताछ के बाद पुलिस टीम चीनौर पहुंची और यहां से हेमंत पवैया और इसके बाद दतिया उन्नाव में दबिश देकर संतोष साहू को दबोचा है। पुलिस ने इनसे पूछताछ के बाद लैपटॉप व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। जिनका उपयोग यह जाली बर्थ सार्टिफिकेट बनाने में करते थे।