Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*दुर्गा चालीसा एवम हनुमान चालीसा का पाठ भी होरहा है। संवाद दाता* ।

लोकेशन:- मनावर।

एस पाटीदार रिपोर्टर

विओ:-श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज( बाबाजी )अम्बिका आश्रम श्रीबालीपुर धाम मे दैनिक संध्या,जप, अनुष्ठान ,हवन और भक्तो के लिए भी समय भी देते थे।वर्ष भर भंडारा भी करते थे। बाबा जी की तर्ज पर श्री श्री योगेश जी महाराज एवम सुधाकर जी महाराज भी उक्त कर्मों को संपादित करते है। बाबाजी की तपस्या से ही आज जन समुदाय को फल मिल रहा है। जो भी भक्त बाबाजी को ढोक देता है ,उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।दिनांक 6 मार्च 2023 को “बाबा जी का जन्मोत्सव ” बड़ी धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया है। दैनिक हवन , पूजा करने के पश्चात सुबह 10:00 बजे “बाबाजी की पालकी ” की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसके पश्चात भंडारा प्रारंभ हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पूर्व की की भांति इस वर्ष भी जन्मोत्सव कार्यक्रम के संबंध मे बैठक मे लगभग 200 गांवो को आमंत्रित किया । कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चंचल पाटीदार ,गणेश जर्मन,भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयदीप पटेल, निसरपुर मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र पाटीदार, राधेश्याम मुकाती,सोहन सोलंकी, राधेश्याम मोलविया,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपक चौहान ,दिनेश सारण ,कपिल सोलंकी ने भी जन्मोत्सव एवम व्यवस्थाओ के संबंध मे ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक मे सभी गांव के भक्तगण उपस्थित हुए। उक्त बैठक में सभी गांवो के सदस्य उपस्थित हुए। आश्रम मे दुर्गा चालीसा एवम हनुमान चालीसा का पाठ भी प्रतिदिन चल रहा है।कार्यक्रम का संचालन अध्यापक जगदीश पाटीदार ने किया। आभार राजू देवड़ा ने माना।
बाईट:- अध्यापक जगदीश पाटीदार ।