6 मार्च को जन्मोत्सव कार्यक्रम मे माननीय मुख्य मंत्री जी सम्मिलित होंगे।
एस पाटीदार रिपोर्टर



लोकेशन:- मनावर।
विओ:- तपोनिष्ठ ,यज्ञ आचार्य, प्रातः स्मरणीय, परम पूजनीय, श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज (बाबाजी) श्री अंबिका आश्रम, श्री बालीपुर धाम में जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्गा चालीसा पाठ एवं हनुमान चालीसा का पाठ 6 मार्च तक चलेगा। उक्त कार्यक्रम श्री श्री श्री योगेश जी महाराज एवं योगेश सुधाकर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। सुबह 8:00से 4:00 बजे तक श्री दुर्गा चालीसा पाठ और 6:00 से रात्रि 12:00 बजे तक हनुमान चालीसा का पाठ होता है। भंडारे की तैयारी अभी से प्रारंभ हो गई है। सेव और नुग्दी बनकर तैयार हो रही है। ब्राह्मणों द्वारा मां गायत्री का जप ,अनुष्ठान आचार्य की उपस्थिति में कर रहे एक है। विशाल टेन्ट लग गया है। वाहनो के लिए पार्किंग स्थल बन गये है। 1 किलोमीटर की दूरी तक लाइटिंग व्यवस्था की गयी है।
प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह चौहान, मुख्य मंत्री, मध्य प्रदेश शासन , भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा श्री बालीपुर धाम मे दोपहर 1:00 बजे पहुंचकर “बाबाजी के 103 वे जन्मोत्सव ” कार्यक्रम मे भाग लेंगे। उनकी यात्रा पूर्णत: आध्यात्मिक यात्रा होगी। विधायक, सांसद एवम और भी कई बड़ी-बड़ी हस्तियो के आने की सम्भावना है।
बाईट :- श्री योगेश जी महाराज ।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण