Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गगन पांडेय रिपोर्टर

मैहर – मैहर को जिला बनाने का झूठा सपना दिखा कर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैहर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंककर विरोध जताया।भारी संख्या में आक्रोशित कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदेश कांग्रेस महासचिव धर्मेश घई ने अपने वक्तव्य में बताया विगत कई चुनावों में शिवराज सिंह ने मैहर को जिला बनाने कि घोषणा की लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने मैहर को जिला बनाने के फैसले को भी इस सरकार ने पलट दिया और मैहर जिला बनते बनते रह गया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैहर के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने कहा कि बरसों से तथाकथित विकास के नाम पर पद की बलि देने की बात कर वाहवाही बटोरने वाले नेताओं ने विकास को निगल लिया है।उनकी व्यक्तिगत महत्वकांक्षा को पूरा करने कि जिद के कारण सरकारों के साथ अनबन का परिणाम आज पूरे मैहर की जनता भुगतने को विवश है।धन्यवाद की पात्र है मऊगंज की जनता जिसके संघर्ष ने मऊगंज को जिला बना दिया।और एक बार फिर मैहर को जिला बनाने का सपना अधूरा रह गया।शिवराज सिंह ने माई के धाम की घोर अपेक्षा की है।मुख्यमंत्री ने कई बार मैहर को जिला बनाने के नाम पर मैहर की जनता के साथ छल किया।अब तो ऐसा प्रतीत होने लगा है कि मुख्यमंत्री मैहर की जनता के साथ निजी तौर पर शत्रुतापूर्ण बर्ताव कर रहे हैं।मां शारदा की झूठी कसमें खा खाकर वोट बटोरने वाले मुख्यमंत्री ने आज सिद्ध कर दिया है कि मैहर के लिए उनके दिल में कोई जगह नहीं है।आज के दिन को मैहर के राजनैतिक इतिहास में काले अध्याय के रूप में याद रखा जाएगा पुतला दहन में प्रमुख रूप से धर्मेश घई महासचिव प्रदेश प्रभात द्विवेदी दद्दा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस राज बाबू सिंह बृजेंद्र शर्मा छोटू राम सिंह बुंदेला विपिन सिंह दिनेश सालवानी मुकेश केसवानी देवेंद्र अग्रवाल सुषमा अर्जरिया राम प्रकाश गुप्ता सौरभ शर्मा आदर्श पुरी सुनील कोरी सनी सिंह सौरभ केसरी शिवम पांडे इमरान खान अरुण द्विवेदी मुनि चौरसिया पवज साहू अजिर बिहारी द्विवेदी नसीब खान जानू मास्टर निक्की सेन शिशिर तिवारी सतीश चौरसिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे