Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

पेड़ वायु प्रदूषण कम करने में हमारी सहायता कर पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं। मात्र वायु प्रदूषण ही नहीं ये, हानिकारक रसायनों को छानकर जल को भी साफ करते हैं। हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं में पेड़ों का बहुत महत्व है। जितने अधिक पेड़ होंगे पर्यावरण भी उतना ही शुद्ध रहेगा। आजकल लोगों को वायु प्रदूषण के कारण कई प्रकार के सांस के एवं अन्य रोगों से पीड़ित होना पड़ रहा है। यदि हमें खुद को जिंदा रखना है तो सभी को मिलकर पौधे लगाने होंगे।माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को शहीद भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय में एक पौधा – एक फोटो अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में 50 पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री हिमांशु राय श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए हम सभी को हमेशा तत्पर रहना चाहिए पौधे लगाने के साथ-साथ उन को संरक्षित करने के लिए भी निष्ठा पूर्वक कार्य करना चाहिए कॉलेज के साथ-साथ अपने घर पर भी जरूरत के अनुसार पौधे लगाना चाहिए क्योंकि पेड़ आक्सीजन प्रदान करके, वायु की गुणवत्ता में सुधार, जलवायु में सुधार, जल संरक्षण, मिट्टी के संरक्षण और वन्यजीव को समर्थन देने के द्वारा अपने पर्यावरण में योगदान देते हैं। प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के दौरान, पेड़ कार्बन डाइआक्साइड में लेते हैं और ऑक्सीजन की सांस लेते हैं।
कार्यक्रम में डॉ ललिता राय श्रीवास्तव डॉक्टर दीपेश पाठक जनभागीदारी सदस्य श्री दीपक मारुति कृपाल विश्वकर्मा वसीम खान राजेश्वर भूतिया मनीष मुंडे मेघा जैन आदि लोग उपस्थित थे