मुकेश अम्बे रिपोर्टर


जिले के युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रति माह प्रायवेट कंपनियों के प्रतिनिधियों को बुलाकर रोजगार मेले का आयोजन किया जाये। यह आयोजन साधारण हो तथा इसकी सूचना सभी लोगों को मिल जाये। आयोजन का उद्देश्य यह हो कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल जाये।
कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग ने गुरूवार को उक्त बाते विभिन्न विभागों द्वारा संचालित रोजगार मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए कही। इस दौरान कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि आरसेटी के माध्यम से बकरी पालन एवं मुर्गी पालन का प्रशिक्षण भी दिलवाया जाये। साथ ही आईटीआई एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाआंे का अधिक से अधिक प्लेसमेंट करवाया जाये।
बैठक में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री केएस सोलंकी, जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डुडवे, आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक श्री योगेश तिवारी, उप संचालक पशु पालन डाॅ. रत्नावत, मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक श्री आरके रायकवर, उप संचालक उद्यानिकी श्री अजय चोहान, आईटीआई के प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया