Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अम्बे रिपोर्टर

आगामी त्यौहारों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने 7 मार्च को होली के दिन जिले के लगभग सभी थानों क्षेत्र में आकस्मिक भ्रमण कर होली के दौरान लगाई गई ड्यूटी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं एडिशनल एसपी श्री आरडी प्रजापति सेंधवा शहर भी पहुंचे और वहां पर उन्होंने होली के त्यौहार के संबंध में लगाई गई पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण किया।
साथ ही आगामी शबे बारात एवं रंग पंचमी के संबंध में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी लेकर उसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश एसडीओपी श्री कमल सिंह चैहान एवं टीआई सेंधवा शहर श्री राजेश यादव को दिए। एसपी ने स्टाफ से चर्चा करते हुए निर्देशित किया कि सभी पुलिसकर्मी पर्यावरण, प्रकृति की सुरक्षा करते हुए एवं जल को व्यर्थ न बहाते हुए, नदियों में होली का रंग ना डालकर उसको प्रदूषित होने से बचाकर अनुशासित ढंग से प्राकृतिक रंगों से होली खेले । साथ ही एसपी ने आम जनता से भी यही अपील की, कि पर्यावरण, प्रकृति एवं जल की रक्षा के साथ होली, रंग पंचमी खेले एवं यह त्यौहार प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, हर्षोल्लास के साथ होली, रंग पंचमी मनाएं और जबरदस्ती किसी पर रंग ना डालें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा पीसीआर मद से आवंटित शासकीय राशि से कई वर्षों से कंडम पड़े हुए पुराने सेंधवा शहर थाने का जीर्णोद्धार एडिशनल एसपी श्री आरडी प्रजापति के निर्देशन एवं एसडीओपी श्री कमल सिंह चैहान, टीआई सेंधवा शहर राजेश यादव के मार्गदर्शन में कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जीर्णोद्धार किए गए भवन का अवलोकन कर, जीर्णोधार किए गए नए भवन की प्रशंसा की ।
पुलिस अधीक्षक ने एसडीओपी एवं टीआई को निर्देशित किया कि और भी जो भवन पुराने और कंडम हो गए हैं उनमें भी मरम्मत कार्य शासन से प्राप्त निधि के माध्यम से करवाएं।