Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*किसान खरीदी केंद्रों पर लुटाई एवं ठगी थमने का नाम नही ले रही*

 

*किसानों के दुख की अधिकारी नही ले रहे कोई सुध*

 

◾दबोह:-

आज कल क्षेत्र में चल रहे किसान खरीदी केंद्र चर्चा का विषय बने हुए है किसान खरीदी केंद्रों पर चल रही लुटाई एवं ठगी है कि थमने का नाम नही ले रही है वही अधिकारी भी इन किसानों के दुख की कोई सुध नही ले रहे है मामला आलमपुर मंडी परिसर में बना अमाहा किसान खरीदी केंद्र का है जहाँ पीपरी ग्राम के निवासी किसान भगवान दास अपने नाती के साथ जब अपना चार ट्रॉली अनाज आलमपुर मंडी परिसर लेकर पहुँचा तो उसके द्वारा बार-बार मेरा नम्बर कब आएगा ऐसा पूछने पर खरीदी केंद्र संचालक शैलेष उपाध्याय ने कहा कि आप अपना अनाज घर वापस ले जाओ अभी तुलाई नही हो पायेगी वही केंद्र के आसपास घूम रहे दलाल ने किसान से कहा कि 40 किलो अनाज देने पर आपका एक ट्रॉली अनाज अभी तुल जाएगा दो दिन से बैठा मजबूर किसान अनाज तुलवाने के लिए तैयार हो गया किसान के द्वारा धर्मकांटे पर अनाज तुलवाया गया जिसमें उसका कुल अनाज 27 किवंटल 80 किलो हुआ जिसके बाद खरीदी केंद्र संचालक के द्वारा उसे जाने के लिये बोल दिया गया जबकि किसान को उसके मोबाईल पर कुल 27 किवंटल अनाज बेचने का ही संदेश प्राप्त हुआ है जिससे स्पष्ट होता है कि किसान के साथ कुल 80 किलो अनाज को ठगी की गयी है।

 

*किसान खरीदी केंद्रो पर दलालो ने कर रखा है कब्जा*

 

किसान खरीदी केंद्रो पर खरीदी केंद्रो के कर्ताधर्ताओ के द्वारा दलालो को रखा गया है जो किसान उनके खिलाफ आबाज उठता है उसकी आबाज को तुम्हारी तुलाई बाद में होंगी इंतजार करो कहकर इंतजार सूची में डाल कर दबा दिया जाता है वही कई दिनों परेशान किसान को अपने अनाज को तुलाई कराने के लिए मजबूरन दलालों से बात करनी पड़ती है जिसमे दलालो को भी अनाज का कुछ न कुछ हिस्सा देना पड़ता है वही सूत्रों की माने तो कई खरीदी केंद्रो पर संचालक की मिलीभगत से धंधा करने बालो के पंजीयन पर तुलाई के पहले ही अनाज चढ़ा दिया जाता है और बाद में उनकी तुलाई की जाती है।

 

*पूर्व में भी प्रकाशित हो चुकी है खबर अब नही कार्यवाही*

 

भ्रष्टाचार की सारी हदें पार करने बाले किसान खरीदी केंद्रों में से कुछ केंद्र के विषय मे पूर्व में भी मीडियाकर्मियों के द्वारा खबरे प्रकाशित की जा चुकी है परंतु फिर भी अब तक किसी भी अधिकारी ने किसानों की कोई सुध नही ली और न किसी खरीदी केंद्र किसी भी प्रकार की कोई जाँच भी नही की गई।

 

*इनका कहना*

(01)आप डी.एस.ओ साहब को सम्पूर्ण मामले से अवगत करा दे वह इस शिकायत को अच्छे से समझ पाएंगे और मै भी उनसे इसकी पूछताछ कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित करूँगा आप चिंता मत करे मामले की जाँच कर उचित कार्यवाही की जाएंगी।

*डॉ.सतीश कुमार एस कलेक्टर भिण्ड*

 

(02)शिकायतें मिल रही है जाँच करूँगा मुझे एक लिखित शिकायत पत्र दे दो अगर पैसे या अनाज अधिक लिया है तो कार्यवाही करूँगा

*अजय अस्थाना फ़ूड इंस्पेक्टर लहार*

 

*NEWS24X7INDIA से सुधांशु मुदगिल की रिपोर्ट*