Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

सागर पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने कलेक्टर दीपक आर्य एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं जिले के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक के साथ गढ़ाकोटा पहुंचकर 20 वां कन्या विवाह समारोह स्थल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गढ़ाकोटा आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान विवाह समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे । लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा प्रत्येक वर्ष सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, कलेक्टर दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने गढ़ाकोटा पहुंचकर रहस मेला स्थल पर आयोजित होने वाले 2100 कन्याओं के विवाह समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर अभिषेक भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी गोविंद दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति ठाकुर, विक्रम सिंह कुशवाहा, तहसीलदार कुलदीप पाराशर, इंदु नाथ तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि मंत्री गोपाल भार्गव के निर्देश पर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर-वधु के रूकने के लिए अलग-अलग स्थल पर व्यवस्था की गई है। विवाह के उपरांत वर वधु को दी जाने वाली सामग्री के लिए भी अलग से व्यवस्था की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने गढ़ाकोटा में तैयार किए गए दो हेलीपैड का भी निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं जिले के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने बताया कि विवाह समारोह में हजारों की संख्या में व्यक्तियों की उपस्थिति होगी, इसके लिए समस्त आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि समारोह में विशिष्ट अतिथियों के आने के लिए 2 हेलीपैड भी तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समस्त विवाह स्थल में आयोजित होने वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है और संपूर्ण समारोह स्थल पर सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। अधिकारियों द्वारा नव दंपति को देने वाली गृहस्थी के सामान वितरण स्थल का भी निरीक्षण किया। पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए और कहीं भी सड़क पर गाड़ी खड़ी न रहे ।