मुकेश अम्बे रिपोर्टर



बड़वानी 10 मार्च 2023 / कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग ने शुक्रवार को बलवाड़ी के प्री मैट्रिक 50 सीटर बालिका छात्रावास का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में निवासरत बालिकाओं से छात्रावास में मिलने वाली सुविधा, उनकी दैनिक दिनचर्या तथा पढ़ाई के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास के मेस का भी निरीक्षण किया । मेस एवं किचन में साफ-सफाई मिलने पर प्रशंसा करते हुए छात्रावास अधीक्षक का को निर्देशित किया कि मैस को थोड़ा ओरआकर्षक बनाया जाए यहां पर बालिकाओं के माध्यम से कुछ आर्ट एंड क्राफ्ट की गतिविधियां करवाई जाए। साथ ही छात्रावास अधीक्षिका को यह भी निर्देशित किया कि छात्रावास परिसर में पर्याप्त स्थान एवं पानी की सुविधा होने से किचन गार्डन विकसित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सेंधवा श्री अभिषेक सराफ, तहसीलदार वरला श्री जगदीश रंधावा, छात्रावास अधीक्षिका उपस्थित थी।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।