Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अम्बे रिपोर्टर

जुलवानिया– साहू समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती 19 मार्च को जिला तैलिक साहू समाज संगठन जिला बड़वानी द्वारा भव्य स्तर पर मनाए जाने की तैयारी की जा रही है युवा साहू समाज संगठन के सह मीडिया प्रभारी जय प्रकाश साहू ने बताया कि प्रतिवर्ष के अनुसार जिला तैलिक साहू समाज संगठन द्वारा भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की 1007 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी जिसको लेकर जिले भर के स्वजाती बंधुओं के घर घर पहुंचकर आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है दो दिवसीय आयोजन में 18 मार्च को साहू समाज के प्रत्येक घर में परिवार सहित मां कर्मा देवी का पूजन कर ध्वजारोहण किया जाएगा 19 मार्च को शाम 5:00 बजे से जुलवानिया स्थित मां कर्मा देवी मांगलिक भवन परिसर से वाहन रैली नगर में निकाली जाएगी जो नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी यहां पर आमंत्रित अतिथि श्री गजेंद्र सिंह जी पटेल सांसद खरगोन बड़वानी, श्री बलवंत जी पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत बड़वानी, श्री दीपक जी शर्मा सहसंयोजक हिंदू जागरण मंच, श्रीमती माया देवी यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजपुर द्वारा सांसद निधि से अतिरिक्त मांगलिक भवन कक्ष का भूमि पूजन होगा साथ ही मां कर्मा देवी के पूजन और महाआरती के पश्चात देवास गोट टैलेंट देवास द्वारा शिव पार्वती पर आधारित नृत्य निशा का कार्यक्रम होगा कार्यक्रम में इंदौर संभाग के खरगोन बड़वानी धार झाबुआ अलीराजपुर खंडवा बुरहानपुर इंदौर जिले के समाज जन कार्यक्रम में शामिल हो इसके लिए जिला तैलिक साहू समाज संगठन के अध्यक्ष छोटे लाल जी साहू, संरक्षक राधेश्याम साहू, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अखिलेश साहू, कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र साहू, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शशिकांत साहू, महेंद्र साहू सुरेश जी साहू मनोज जी साहू सचिन जी साहू सौरभ जी साहू सहित समाज के पदाधिकारी घर-घर पहुंचकर निमंत्रण दे रहे हैं

मंदिर निर्माण के आजीवन सदस्य का होगा सम्मान

बड़वानी जिले के जुलवानिया में मां कर्मा देवी के मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है इस दौरान मंदिर निर्माण में आजीवन सदस्य बनने वाले समाज जनों का मंच पर सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया जाएगा कार्यक्रम के प्रभारी राजेंद्र साहू ने बताया कि 5100/- या इससे अधिक राशि देने वाले स्वजाती बंधुओं का 19 मार्च को उपस्थित अतिथि द्वारा सम्मान किया जाएगा