मुकेश अम्बे रिपोर्टर



बड़वानी 15 मार्च 2023/ खेतिया में बुधवार को मेगा आयुष शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रोग अनुसार आयुर्वेद एवं होम्योपैथी औषधि पूर्णतः निःशुल्क वितरित की गई। साथ ही शिविर स्थल पर स्वर्ण प्राशन संस्कार, एनसीडी स्क्रीनिंग आदि का भी लाभ दिया गया जिसमें कुल 835 (532 आयुर्वेद एवं 234 होम्योपैथ, स्वर्ण प्राशन 69 ) चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया गया।
शिविर का शुभारंभ नगर पालिका खेतिया उपाध्यक्ष श्री चेतन जैन द्वारा किया गया । शिविर में नोडल अधिकारी डॉ विजय गोरे, डॉ. सरिता गोरे, डॉ नितिन कुशवाह, डॉ. मुजाहिद खान, डॉ स्वाति दुबे एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया