मुकेश अम्बे रिपोर्टर

बड़वानी 15 मार्च 2023/ग्राम उबादगड़ की मिसा भंगा जिसका ब्लड आरएच फेक्टर ओ नेगटिव होने की वजह सें उसके पहले 4 बच्चों की जन्म के कुछ दिनों बाद ही मृत्यु हो जाती थीं। इसलिए जब वह इस बार गर्भवती हुई तो उसे बड़वानी जिला हॉस्पिटल में महिला चिकित्सक से विशेष परामर्श लिया गया। वहा गर्भवती मिसा की सोनोग्राफी, एंटी बॉडी की जांच करवाई गई जिसकी रिपोट नेगेटिव आई। रिपोर्ट के आधार पर मीसा को एंटी डी इंजेक्शन दिया गया ताकि वो और उसका होने वाला बच्चा सुरक्षित हो। साथ ही मीसा और उसके परिवार वालों को संस्थागत प्रसव कराने की सलाह दी गई। समय समय पर मीसा का फलोअप लिया गया।
12 मार्च रात में 1 बजे मीसा को प्रसव पीड़ा चालू हुई वैसे ही उसके पति भंगा ने आशा अनीता को फोन लगाया आशा ने उसे तुरंत हॉस्पिटल लाने को कहा। रात का समय होने से और रास्ता खराब होने सें मीसा को मोटरसाईकिल सें धीरे धीरे 6 किलोमीटर तक पक्की सडक तक लाया गया। जहाँ 108 वाहन से पाटी लाया गया वहा उसने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। जिसका वजन 2.370 किलोग्राम है। माँ और बच्ची के ब्लड की जांच की गई जांच में बच्ची का ब्लड बी पॉजिटिव आया। मां और बच्चे दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है