लोकेशन: महामृत्युंजय नर्सिंग कॉलेज एंड मां रेवा हॉस्पिटल
स्थान: बड़वानी
रोशन सिंह लववंशी तहसील रिपोर्टर





महामृत्युंजय कॉलेज एंड माँ रेवा हॉस्पिटल बड़वानी में यातायात एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
बड़वानी . मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय राजेश गुप्ता सर के मार्गदर्शन निर्देशन में द्वारा चलाए जाने वाले विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन महामृत्युंजय कॉलेज बड़वानी में दिनांक 17/03/2023 को आयोजित किया गया! जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलीप मुजाल्दा एवं प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड बड़वानी/ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री विनय जैन, सायबर एक्सपर्ट श्री रितेश खत्री, थाना प्रभारी यातायात श्री नाथू सिंह रणधा, पैरालीगल वोलंटियर श्री नरसिंग माली उपस्थित रहे| कार्यक्रम में विधिक सहायता एवं यातायात के नियमों के संबंध में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को मार्गदर्शन प्रदान किया गया! कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य राजवेंद्र सिंह , हेड ऑफ डिपार्टमेंट रोशन सिंह लववंशी, सीईओ रीता राठौर, माँ रेवा हॉस्पिटल सीईओ श्री मुकेश डोंगरे आर्मी रिटायर्ड, मैनेजर श्री मनोज श्रीवास्तव एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन शालू भागरी,नेहा गोस्वामी एवं आभार संस्था के डायरेक्टर श्री एन.आर. लोधा द्वारा व्यक्त किया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है