Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अम्बे रिपोर्टर


बड़वानी 21 मार्च 2023/ शासकीय कन्या महाविद्यालय, बड़वानी इको क्लब इकाई द्वारा आज 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन डाॅ. वंदना भारती के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक, डाॅ. कविता भदौरिया, सह संयोजक प्रो. सीमा नाईक व वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. स्नेहलता मुझाल्दा द्वारा छात्राओं को सम्बोधित किया गया ।
सर्वप्रथम डाॅ. कविता भदौरिया ने छात्राओ को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि प्रति वर्ष 21 मार्च विश्व वानिकी दिवस का आयोजन किया जाता है 2023 विश्व वानिकी दिवस कि थीम है कि वन और स्वास्थ्य इस दिवस को मनाने का उदद्ेश्य है वनो का संरक्षण तथा आमजनों को वन रक्षा हेतु प्रेरित करना। व्याख्यान देते हुए डाॅ. कविता भदौरिया ने बताया कि वन जीवन में बहुत उपयोगी है यह हमें छाया देते है, फल देते है एवं विभिन्न प्रकार की औषधिया वनों से प्राप्त होती है। वर्तमान में हमारे जंगल कटते जा रहे है जिससे पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। वर्षा की स्थिति भी प्रभावित हो रही है आक्सीजन की कमी हो रही प्रदूषण बढ़ रहा है मनुष्य के जीवन को बचाने एवं पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने हेतु वनों की रक्षा करना हेतु अधिकाधिक पौधे लगाना हम सभी का दायित्व है। सह संयोेजक प्रो. सीमा नाईक द्वारा छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि पेड़ पौधों से हमें प्राण वायु आक्सीजन प्राप्त होती है शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आक्सीजन महत्वपूर्ण है बिना आक्सीजन के मनुष्य का जीवन असंभव है । वर्तमान में वायु प्रादुषण बढ़ रहा है अतः अधिक से अधिक पौधे लगाकर अपने वनों को सुरक्षित करना होगा ताकि हमें शुद्ध वायु की प्राप्ति होती रहे ।
डाॅ. स्नेहलता मुझाल्दा वरिष्ठ प्राध्यापक छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए उपयोगी है और उन्होंने छात्राओ को बताया कि आम, जामुन, नींबु, संतरा, चीकु, सीताफल के बीजों का उपयोग सीड बाॅल बनाने में किया जाए और उन्हें यहा वहा बिखेर दिया जाए जिससे वो अंकुरित होकर पौधे में बदल जाये इस तरह हम पौधा रोपन कर हम वनों को बचा सकते है। इस अवसर पर महाविद्यालयीन स्टाॅफ उपस्थित रहा।