मुकेश अम्बे रिपोर्टर
लोहारा नदी में तबलीगी जमात में आए 4 लोगो की डूबने की खबर एक का शव बरामद बाकी की SDRF की टीम कर रही है तलाश
अंजड – जिला बड़वानी



लोहारा ग्राम में नर्मदा नदी में नहाते समय चार दोस्त गहरे पानी जाने से डूब गए , इसमें से एक की लाश मिल गई है , बाकी की तलाश जारी है ,
अंजड़ थाने की पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची हैं एक युवक का शव मिला है बाकी के लोगों की तलाश जारी है ।सूचना के बाद अजाक डीएसपी कुंदनसिंह मंडलोई भी मौके पर पहुंचे ,घटना बड़वानी से 40 किलो मीटर ग्राम लोहारा की है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
बडवानी जिले के लोहारा नदी में तबलीगी जमात आए 11 लोग नर्मदा नदी में नहा रहे थे तभी एक का पैर फिसला और वो गहरे पानी में जाने लगा उसको बचाने में अन्य तीन दोस्त भी डूब गए ,जिसमे एक की मौत हो गई ,
पुलिस की तलाश में मोहम्मद निवासी गुजरात का शव नदी में मिला ।वही उसके अन्य तीन दोस्तो की तलाश एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग कर रही है ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है