एस पाटीदार रिपोर्टर



लोकेशन:- मनावर।
विओ:- हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा उपलक्ष में मनावर पेडी घाट से सोजत हनुमान मंदिर भक्तों की पैदल यात्रा प्रारंभ हुई। सर्वप्रथम पापुलेशन मंदिर में पूजन अर्चन कर यात्रा प्रारंभ हुई। कार्यक्रम के संयोजक रहे
आज विक्रम संवत 2080 प्रारंभ हो गया है। नूतन वर्ष मंगलमय हो। जिस प्रकार सूर्य प्रकाश देता है ,संवेदना करुणा को जन्म देती है , पुष्प सदैव महकता रहता है ।उसी तरह नूतन वर्ष आप सभी के लिए हर दिन ,हर पल, मंगलमय हो। विश्वास है कि आज सूर्य की पहली किरण के साथ प्रारंभ विक्रम सम्वत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ,सृष्टि की रचना का प्रारंभ दिवस,भगवान विष्णु का प्रथम अवतार, विक्रम संवत का शुभारंभ ,महर्षि गौतम का जन्म, भगवान राम जी का राज्याभिषेक ,आर्य समाज की स्थापना ,वरूणावतार झूलेलाल का जन्म जयंती, विक्रमादित्य का राज्याभिषेक,संघ संस्थापक डा हेडगेवार का जन्म दिवस इसी रोज याने गुड़ी पड़वा पर ही जन्म हुआ था। यात्रा संयोजक पिपलेश्वर महादेव समिति के समस्त सदस्य थे। यात्रा का द्वितीय वर्ष था। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, गणेश जर्मन, कपिल सोलंकी ,पार्षद पति मुकेश अम्बानी , रविंद्र पाटीदार ,नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार, अध्यापक जगदीश पाटीदार ,तुकाराम पाटीदार, राकेश पटेल,विकास शर्मा,पिंकी वास्केल आदि समस्त सदस्य उपस्थित थे। यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। मातृशक्ति भी यात्रा में उपस्थित थी। ग्राम बोरूद में भव्य स्वागत किया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है