लोकेशन/ सागर
दिनांक 22/03/23
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

स्लंग / सागर जिला में एक नई तहसील का निमार्ण हुआं जो कि बहुत पहले से चर्चा में रही थी कि बांदरी को तहसील बना है
बांदरी तहसील में शामिल हुए 28 पटवारी हल्का,
तहसीलदार सहित 14 कर्मियों का स्टाफ स्वीकृत मध्यप्रदेश मंत्री परिषद की बैठक में सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र में बांदरी तहसील के गठन का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से मिली इस उपलब्धि पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र वासियों को नई तहसील की बधाई दी है। कैबिनेट में स्वीकृत किए गए नवीन तहसील बांदरी के गठन के प्रस्ताव अनुसार इस नवीन तहसील में कुल 28 पटवारी हल्का शामिल होंगे। बांदरी तहसील के लिए केबिनेट ने 14 कर्मियों का स्टाफ भी स्वीकृत किया है। बांदरी तहसील में तहसील मालथौन के पटवारी हल्का नंबर 21, 32, 33, 34 तथा पटवारी हल्का नंबर 39 से 62 तक के कुल 28 पटवारी हल्का जोड़े गए हैं। कैबिनेट में स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार बांदरी तहसील के संचालन के लिए 1 तहसीलदार, सहायक ग्रेड-2 के 2 पद, सहायक ग्रेड-3 के 3 पद, प्रवाचक सहायक ग्रेड-3 के 2 पद, जमादार/दफ्तरी/बस्तावरदार का 1 पद, भृत्य के 4 पद मिला कर कुल 14 पदों की स्वीकृति दी गई है। बांदरी तहसील के गठन के बाद वर्तमान मालथौन तहसील में हल्का नंबर 1 अटाकर्नेलगढ़ से 20 दुगाहाकलां तक, हल्का नंबर 22 गुना से हल्का नंबर 31 नोनिया तक, हल्का नंबर 35 रजवांस से हल्का नंबर 38 बनखिरिया तक मिलाकर कुल 34 पटवारी हल्का शेष रहेंगे। इस विभाजन से मालथौन तहसील पर भी काम का लोड कम होने से किसानों, आमजनता और अधिकारी कर्मचारियों को सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि मंत्री भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानियां कम करने की आवश्यकता को महसूस करते हुए बांदरी को नई तहसील बनाने की घोषणा की थी। चर्चा केअनुसार उन्होंने अधिकारियों से की बैठकों के पश्चात तहसील विभाजन और नवीन तहसील के गठन की व्यवस्थित कर रूपरेखा बनवा कर प्रस्ताव मंत्री परिषद में रखा था। इस प्रस्ताव को कुछ दिनों पहले कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दे दी गई। बांदरी तहसील का प्रस्ताव स्वीकृत होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह का अभिनंदन करने की घोषणा की है।

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*