बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

छिंदवाड़ा- आगामी 25 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा पहुंच रहे है, वे यहां स्थानीय पुलिस ग्राउंड में विशाल महाविजय उद्घोष जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियां जोर शोर से जारी है, सभा स्थल पर डोम पंडालों के साथ भव्य मंच सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, साथ ही भाजपा नेताओं द्वारा जिले भर में घर-घर पहुंच पीले चावल डाल जनसभा ने आने आमंत्रण दिया जा रहा है, इसी क्रम में परासिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता पुर्व विधायक ताराचंद बावरिया सहित भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओ ने घर-घर जाकर पीले चावल के साथ पत्रक देकर श्री शाह की जनसभा में शामिल होने लोगों को आमंत्रित किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में छेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया