बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर


परासिया विधानसभा के ग्राम पंचायत डुंगरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आदिवासी समुदाय के सामाजिक बंधुओं के द्वारा एक साथ 11 हजार दीप प्रज्वलित किया गया, साथ ही माननीय अमित शाह जी के स्वागत की आकृति बनाई गई, भजन संध्या ,अतिशभाजी एवं बदल भोई जी के वंशज का सम्मान कर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम को अद्भुद बनाया गया, परासिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया युवा नेता सौरव बावरिया ने कार्यक्रम में पहुंचकर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया साथ ही सभा को संबोधित करते हुए श्री बाबरिया ने कहा बादल भोई की इस जन्म भूमि को नमन करते हुए श्री अमित शाह जी का स्वागत है और सभी जनमानस को आमंत्रित करते हुए पत्रक देकर 25 मार्च को पुलिस ग्राउंड में विशाल महा विजय उद्घोष जनसभा को केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह संबोधित करेंगे जिसमें आप सभी को आमंत्रित करते हुए हर्ष हो रहा है आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा ऐसा ही बना रहे ऐसी प्राथना करता हूं कहते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमें परासिया विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष कमलेश धुर्वे राजेश दुबे नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय जिला पंचायत सदस्य अरुण यदुवंशी पूर्व जनपद सदस्य वर्तमान सरपंच सुनील परतेती एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है