*आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी में मेहगांव पुलिस की गिरफ्त
में*
श्रीमान एसडीओपी आर के एस राठौड़ के निर्देशन में थाना प्रभारी मेहगांव निरीक्षक रविंद्र शर्मा व उनकी टीम द्वारा अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज सहायक उप निरीक्षक अशोकतिवारी ,राम प्रकाश शर्मा ,राजेंद्र सिंह गुर्जर ,आरक्षक दिनेश मुद्गल ,अवधेश गुर्जर ,अवनीश चौहान ,दिनेश राजावत पदम राजावत ,प्रदीप तोमर, गौरीशंकर द्वारा अवैध हथियार रखने के मामले में फरार चल रहे आरोपी रामू बाथम पुत्र ओमकार निवासी मेहगांव को आरोपी के घर से गिरफ्तार किया गया विगत एक साल से फरार चल रहा था आरोपी के विरुद्ध पूर्व से थाना मेहगांव में लड़ाई झगड़े व अवैध हथियार रखने के प्रकरण दर्ज है ।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है