शकील खान रिपोर्टर

बाकानेर निप्र रमजान माह में बच्चे बड़े बुजुर्ग सभी रोजे रखकर और कुरान पाक की तिलावत कर नमाज पढ़ खुदा की इबादत कर रहे हैं नर्मदा तट ग्राम पैर खड़, निवासी आतिफ मंसूरी पिता शाहरुख मंसूरी 7 साल मार्च की भीषण धूप में भी रमजान पर्व के रोजा रख रहे हैं रोजा 14 घंटे का है जिसमें पानी भी नहीं पीना है। आतिफ नाना नानी दादा दादी और बड़े अब्बा बड़ी मम्मी का लाडला है सबका चाहता है आतिफ को सभी रिश्तेदारों ने उपहार देकर फूल माला से सम्मान किया। गंगा जमुना तहजीब का नगर ग्राम पैरखड़ के हिंदू भाइ और बहनोंने भी उसके हौसले को सलाम करते हुए पुरस्कार दिए। आतिफ ने बताया मैं दुआ कर रहा हूं रमजान में डूब प्रभावित सभी को मुवावजा मिल जाए जिन्हें अब तक नहीं मिला है उन्हें मुआवजा मिल जाए सभी के पक्के मकान बन जाए डूब क्षेत्र में हाय सेकेंडरी स्कूल, कॉलेज, मदरसा खुल जाए।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप