Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दिनांक: 31.03.2023

शकील खान रिपोर्टर

रात्री के समय मे दुकानो, ढाबों में नकबजनी करने वाले गिरोह का भांडाफोड कर लाखों के मुल्य के चाँदी के आभूषण, बडे फ्रिज, टवेरा वाहन सहित 4 आरोपी गिरफ्त में, 4 नकबजनी के मामलो का खुलासा ” 66

  1. 2. शातिर बदमाश टवेरा वाहन का उपयोग कर क्षेत्र में घुमकर चोरी की वारदातो को अंजाम देते थे, लाखो के वाहन से घुमने के कारण शंका के दायरे से बाहर रहते थे। साथ ही वाहन को 1 किमी के आसपास की दुरी पर छुपाकर पैदल पहुचकर वारदात कर वाहन का प्रयोग कर लाखो रूपये मुल्य के चाँदी के आभूषण, बडे फ्रिज की चोरी कर भाग जाते थे। उमरबन निवासी सिराज पिता शेरमोहम्मद शेख का स्थानीय होकर क्षेत्र की ढाबो व दुकानो की रैंकी कर अपने जिराबाद, तिरला, उमरबन के साथीदारानो को जानकारी देकर रात्री में घटना को अंजाम देता था।
  2. गिरफ्तारशुदा बदमाशो से 7 चाँदी के चैन, 12 चाँदी की अंगुठियाँ किमती 25000 रूपये, डी टाईप 2 वेस्टर्न कम्पनी के फ्रीज किमती 90000 रूपये, 1 सेमसंग कम्पनी का फ्रीज 20000 रूपये व घटना में प्रयुक्त की गई टवेरा वाहन किमती 6 लाख रूपये की बरामद थाना मनावर मे दर्ज 4 नकबजनी के अपराधों का खुलासा किया गया है।

क्षैत्र मे हो रही लगातार चोरी की वारदातों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने लगातार मेहनत कर आसूचना संकलन कर

सीसीटीव्ही फुटैज आदि प्राप्त कर लगातार आसपास के ग्रामीणों, चौकीदारों अन्य विशेष सुत्रो से पुछताछ कर अपराधियों के पास रहे टवेरा वाहन के संबंध मे जानकारी जुटाई जिसके बाद घटनाओ का खुलासा हो सका । गिरफ्तारशुदा आरोपीयो का पुलिस रिंमाण्ड प्राप्त कर आसपास के थाना क्षेत्र मे हुई नकबजनी, चोरी आदि संपत्ति संबंधी अपराधों मे व्यापक पुछताछ की जावेगी। 5.

घटना का संक्षिप्त विवरण

  1. घटना दिनांक 18.03.2023 की दरमियानी रात्री में फरियादी राहुल सोनी निवासी गणेश चौपाटी मनावर की उमरबन स्थित सोने चाँदी की दुकान से अज्ञात बदमाश दुकान का ताला तोडकर दुकान मे रखे चाँदी के आभूषण चोरी कर ले गये जिस पर थाना मनावर पर अप क्रं. 328/23 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था ।
  2. घटना दिनांक 24,03,2023 की दरमियानी रात्री में अज्ञात बदमाश फरियादी मोहन सोलंकी निवासी उमरबनखुर्द की किराना दुकान का ताला तोडकर फरियादी की दुकान मे रखा वेस्टर्न कम्पनी का बडे फ्रिज चोरी कर ले गये जिस पर थाना मनावर पर अपराध क्रं. 361/23 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
  3. घटना दिनांक 24.03.23 की दरमियानी रात्री में फरियादी दीपक शेखावत निवासी उमरबन के उमरबन स्थित ढाबे पर अज्ञात बदमाश ताला तोडकर ढाबे में रखा फ्रीज चोरी कर ले गए। जिस पर थाना मनावर पर अप क्र 362/23 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था ।
  4. घटना दिनांक 21.03.23 की दरमियानी रात्री में अज्ञात बदमाश फरियादी दिनेश बामनिया निवासी ढेकली के ढाबे का ताला तोडकर फरियादी के ढाबे मे रखा वेस्टर्न कम्पनी का फ्रीज चोरी कर ले गये थे, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मनावर पर अप क्रं. 374/23 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था ।

उल्लेखनीय कार्यवाही – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा लगातार हत्या, लुट, डकैती, डकैती की तैयारी, गृहभेदन, चोरी के आरोपीयो की पतारसी कर गिरफ्तारी के लिये लगातार थाना प्रभारियो को निर्देशित किया जा रहा है, जिसके तारतम्य मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार श्री मनोज कुमार सिंह एंव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महोदय जिला धार श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन एंव श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर श्री धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक नीरज बिरथरे व चौकी प्रभारी उमरबन पुलिस टीम द्वारा कस्बा उमरबन में एक माह हुई 4 नकबजनी के गिरफ्तार आरोपी (1) भारत पिता जुवानसिंह कटारे जाति भील उम्र 23 साल निवासी कामता थाना तिरला (2) तुफान पिता शेरु जाति भील उम्र 20 साल निवासी जिराबाद थाना गंधवानी (3) सिराज पिता शेर मोहम्मद शेख जाति मुसलमान उम्र 52 साल निवासी उमरबन (4) विधि विवादित बालक से चोरी गए चाँदी के जेवरात किमती 25000 रूपये व 3 फ्रीज किमती 1,10,000 रूपये व घटना में प्रयुक्त टवेरा वाहन किमती 06 लाख रूपये कुल 8 लाख 30 हजार रूपये की मश्रुका बरामद किया गया।

उक्त सराहनीय कार्य मे – थाना प्रभारी मनावर (का) निरीक्षक नीरज बिरथरे के साथ, चौकी प्रभारी उमरबन प्रकाश अलावा, प्र आर 364 रेलसिंह, प्र आर 811 करमेन्द्र रावत, आर 697 प्रीतम, आर 749 अरविन्द, आर 638 ललित, आर 378 लखन, सैनिक 146 सगरसिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

4.