जिला ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे




श्रीमद्भागवत सत्संग के तीसरे दिन की कथा मे संदलपुर खातेगांव , जिला देवास से पधारे संत भक्त पं. भगवती प्रसाद तिवारी द्वारा कथा के साथ साथ प्रातःकाल 6 से 7 बजे तक निशुल्क योग कक्षा भी लगाई जाती है।आज योग कक्षा में 270 भाई बहनों ने योगासन प्राणायाम में भाग लिया।सतगुरू श्री शुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित जी को समझाया इस संपूर्ण संसार में प्रत्येक मनुष्य को इस बात पर भी विचार करते रहना चाहिए कि एक दिन अवश्य घर संसार छोड़कर जाना ही पड़ेगा।आप हम सभी ने इस दुनिया से चलने की पूरी तैयारी रखनी चाहिए।हमारा कोई सा भी दिन आखिरी हो सकता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को चाहिए कि सत्कर्म, सेवा, सत्संग,सुमरण , परोपकार बाद में कर लेंगे, सत्कर्म कल के लिए नहीं छोड़ना चाहिए। प्रभु की भक्ति,सेवा ,सुमरण चाहे थोडा करो, लेकिन परमात्मा पर भरोसा तो चौबीस घंटे करना चाहिए। मृत्यु याद दिलाती है अमृत की खोज करो । सच्चा ज्ञान तो सच्चा संत , सतगुरू ही बता सकता है । हमें ऐसी जगह की खोज करना चाहिए, जहां जाने पर रोग नहीं, बुढ़ापा नहीं,दुख नहीं, मृत्यु नहीं ऐसे स्थान की खोज अवश्य करना चाहिए। जहां पर सदा एक जैसा सुख, शांति,आनंद उस परम पिता परमेश्वर की चरण शरण प्राप्त करने का प्रयास किया करो। परमात्मा को केवल पूजा, पाठ ,कथा, तीर्थ, मंत्र ही नहीं साफ शुद्ध मन भी चाहिए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है