
कलेक्टर ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के साथ शुक्रवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होने जिले की हंडिया तहसील के ग्राम पचौला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जीवनम् स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया और वहां उपस्थित चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ से जानकारी ली।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम पचौला में लाड़ली बहना योजना के लिये आयोजित शिविर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने वहां उपस्थित कर्मचारियों से योजना के तहत फार्म भरने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली।

पचौला में नहर से जल वितरण व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया
कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने पचौला में हंडिया नहर से सिंचाई के लिए जल वितरण व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री सोनम बाजपेई सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन