Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा

पूर्व ऊर्जामंत्री एवं विधायक श्री प्रियव्रत सिंह ने खेलो में क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने एवं खिलाड़ियों की प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से नगर खिलचीपुर में प्रियव्रत सिंह युवा विकास समिति के तत्वाधान में खिलचीपुर प्रीमियर लीग सीजन 4 टेनिस बाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया है जिसमे लगभग एक सौ तीस टीमें निशुल्क भाग ले रही है वही प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिये खेल मैदान में उदघाटन अवसर पर मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में सर्वश्री प्रियव्रत सिंह विधायक खिलचीपुर, श्री कुणाल चौधरी विधायक कालापीपल, श्री विपिन वानखेड़े विधायक आगर, श्री आशुतोष चौकसे NSUI प्रदेश अध्यक्ष, तथा विशेष अतिथि श्री प्रकाश पुरोहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजगढ़, श्री बापूसिंह तंवर विधायक राजगढ़, श्री चंदरसिंह सोंधिया जिला पंचायत अध्यक्ष राजगढ़, पूर्व विधायक श्री रामप्रसाद दांगी, पूर्व विधायक श्री हेमराज कल्पोनी श्री धनराज सिंह खींची, श्री जगदीश दांगी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, नगर कांग्रेस अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष एवं अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे इन अतिथियों की उपस्थिति में टुर्नामेंट का शुभारंभ प्रेस ईलेवन एवं कांग्रेस इलेवन के मध्य प्रदर्शन मैच का आयोजन हुआ जिसमें प्रेस इलेवन ने जीत हासिल की इस प्रतियोगिता की विशेषता यह हैं कि इसमें शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिये एवं ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिये अलग अलग पुरस्कारों एवं ट्राफी का प्रावधान किया गया है प्रायः देखने मे आता है कि नगरीय क्षेत्र के खिलाड़ियों को तो खेलने के भरपूर अवसर मिलते हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी अपने कामो में व्यस्त रहने से खेलो में भाग लेने से वंचित रह जाते है वही उन्हें खेलो में पूर्ण अवसर एवं प्रोत्साहन देने के दृष्टिगत श्री प्रियव्रत सिंह ने शहरी प्रतिभाओं के साथ ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को भी इस टूर्नामेंट के माध्यम से खेलो में भाग लेने का अवसर प्रदान किया है वही इस टेनिस बाल टूर्नामेंट के आयोजन का संचालन कांग्रेस नेता श्री सुरेंद्र मेवाडे ने किया तथा जितेंद्र राजावत, अजय मूंदडा, राजवीर सिंह खींची, दिलीप सेन, विनोद चौरसिया, विष्णु गुप्ता रोहित सिंह, हर्षित शर्मा, निजाम अली, पवन सेन आदि का इस टूर्नामेंट की व्यवथाओ में विशेष योगदान हैं!!