




ग्वालियर 02.04.2023 – आज पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल(भापुसे) के निर्देश पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ग्वालियर जिले के विभिन्न थानों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य/यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे के नेतृत्व में मुरार सर्किल में फ्लैग मार्च निकाला गया जो कि क्षेत्र के विभिन्न मार्गों व संवेदनशील क्षेत्रों के होता हुआ बारादरी मुरार पर समाप्त हुआ। इस फ्लैग मार्च में एक सैकड़ा से अधिक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस ने आम लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण रूप माहौल बनाये रखने की अपील की और कहा कि सभी लोग सामाजिक समरसता का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से रहें। पुलिस द्वारा अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इसी प्रकार अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान द्वारा फूलबाग से फ्लैग मार्च निकाला गया। ग्वालियर शहर में निकाले गये फ्लैग मार्च में जिला पुलिस बल के सैकड़ों अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। ग्वालियर शहर में निकाले गये फ्लैग मार्च को पुलिस कन्ट्रोल रूम में एकत्रित कर रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री रणजीत सिंह द्वारा ब्रीफ किया गया तद्उपरान्त फ्लैग मार्च हेतु शहर के विभिन्न थानों में भेजा गया।
पुलिस द्वारा निकाले गये इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य ग्वालियर जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखना और असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का संदेश देनौ और आमलोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना था। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा आसमाजिक एवं श रारती तत्वों को साफ शब्दों में चेतावनी दी गई कि अगर किसी के भी द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
ग्वालियर जिले के विभिन्न थानों में निकाले गये फ्लैग मार्च में अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे, अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान, सीएसपी मुरार श्री विनायक शुक्ला, सीएसपी इन्दरगंज श्री विजय भदौरिया, डीएसपी यातायात श्री नरेश बाबू अन्नोटिया, श्री विक्रम सिंह कनपुरिया, बी.एन.प्रजापति, थाना प्रभारीगण एवं पुलिस लाईन से उपलब्ध कराया गया पुलिस बल सम्मलित रहा।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन