जिला ब्यूरो चीफ आरिफ हुसैन






एंकर:- विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस चुनावी तैयारी में जुट गई है,वहीं जिले में कांग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर सभी नेताओं ने मैदान संभाल लिया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा अलिराजपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ता मिलन समारोह और सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
बता दें कि क्षैत्र के मिनी कश्मीर कहें जाने वाले गांव कट्ठीवाड़ा में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया , वहीं यह पूरा कार्यक्रम कांग्रेस नेता महेश पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इसी के साथ मंच से एक-एक कर सभी नेताओं ने भाजपा की योजनाओं पर तीखे शब्दों से प्रहार किए, वही लाडली लक्ष्मी योजना को लेकर विधायक मुकेश पटेल ने कहां की कांग्रेस भी लाडली बहना बिटिया योजना के जरिए बहनों को मजबूत करेगी।
भाजपा नेताओं पर पर हमला करते हुए जिले में बड़े स्तर पर चल रहे ड्रेस वितरण घोटाले मामले में महेश पटेल ने सीधे कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहां है कि आप जल्द से जल्द जांच कराइए नहीं तो हम पूरी कांग्रेस पार्टी के साथ कलेक्टर कार्यालय का जल्द घेराव करेंगे। साथ ही जिले की भाजपा में चल रही गुटबाजी को लेकर भी महेश पटेल ने मंच से तंज कसे।
बाइट:- महेश पटेल,कांग्रेस नेता
बाइट:- केसर सिंह डावर, जिलाध्यक्ष,कांग्रेस

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप