
रामनवमी जुलूस पर हिंसा की आग बंगाल और बिहार
के बाद झारखंड तक पहुंच गई है. बीती रात शुक्रवार को जमशेदपुर में रामनवमी जुलूस पर पथराव हुआ. पुलिस की गाड़ी तोड़ी गई. इसके बाद से ही शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है. जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में कुछ लोगों ने रामनवमी जुलूस निकालने का विरोध किया. इसके बाद हालात बिगड़ने लगे. जुलूस को रोकने से गुस्साए लोग बाटा चौक में हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे और रेलवे फाटक के ऊपर रेलवे ब्रिज को जाम कर दिया. दोनों तरफ से
जमकर भड़काऊ नारेबाजी हुई.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है