रुपेश मोरे रिपोर्टर





गल्ला व्यापारियों की दुकानों पर मंडी टीम ने की कार्रवाई, जानकारी देने से बचते रहे अधिकरी
झिरन्या
झिरन्या में अनाज व्यापारियों द्वारा मंडी के कारोबार किया जा रहा है। इसी सूचना पर शुक्रवार को भीकनगांव मंडी सचिव हरेंद्र सिरकरवार और उनकी टीम ने झिरन्या पहुंचकर चार गल्ला व्यापारियों की दुकानों पर जांच की। सचिव से कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी तो वह जवाब नहीं दे पाई और बचते रहे। जवाब दिया कि मैं जरुरी काम से निकल आया और दस्तावेज मेरे पास नहीं है। मैं कल फिर कार्रवाई करने झिरन्या आऊंगा जब बता दूंगा। अगले दिन शनिवार को फिर तीन फर्म पर कार्रवाई की गई किंतु जानकारी नहीं देते हुए बताया गया की कार्रवाई जारी है, जैसे ही हमारी कार्रवाई पूरी होगी आपकों बता दिया जाएगा।
ऑनलाइन के जमाने में तीसरे दिन भी नहीं मिली जानकारी
मंडी कर्मचारियों द्वारा आए दिन बताया जाता है कि हमारे सारे काम ऑनलाइन हो चुके हैं। किसान माल ऑनलाइन बेच रहा है। व्यापारी माल ऑनलाइन खरीद रहा है। किसानों से सौदा पत्रक भी ऑनलाइन बन जाता है। सवाल ये उठता है खरीदी बिक्री सब कुछ ऑनलाइन है, तो मंडी सचिव 3 दिन तक जानकारी नहीं दे पाए या फिर जानकारी देना नहीं चाहते। उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
वही दूसरी ओर मंडी प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही से नाराज एक गल्ला व्यापारी के द्वारा किसी पत्रकार को मारने की एवम छेड़खानी के आरोप में फसाने की धमकी भी दी गई हे ।
जिसकी धमकी के बाद पत्रकार द्वारा अपने बचाव के लिए दिनांक 2/4/23 झिरन्या थाने एवम एसडीओपी भीकनगांव को आवेदन दिया
========
दो दिन छुट्टी पर
मुझे जरूरी काम से बाहर जाना पड़ा। मैं दो दिन की छुट्टी पर हूं। इसलिए मंगलवार को सारी जानकारी दे दूंगा । मंडी कर्मचारियों से मैं भी संतुष्ट नहीं हूं। कुछ समय में उन्हें यहां से बदल दूंगा।
हरेंद्र सिकरवार,मंडी सचिव भीकनगांव

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है