
केंद्र सरकार ने वॉन्टेड गैंगस्टर्स की एक लिस्ट तैयार की है.
इस लिस्ट में 28 गैंगस्टर्स हैं. ये वो गैंगस्टर्स हैं, जो भारत से बाहर दूसरे देशों में छिपकर बैठे हैं. न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इन 28 में से नौ कनाडा में और पांच गैंगस्टर्स अमेरिका में बैठे हैं. ये वो गैंगस्टर्स हैं, जिन पर मर्डर, एक्सटॉर्शन और किडनैपिंग जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस लिस्ट में सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ नाम भी शामिल है. गोल्डी बराड़ को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड माना जाता है. गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है. इस लिस्ट में एक बड़ा नाम अनमोल बिश्नोई उर्फ भानू का भी है. इसके अमेरिका में छिपे होने की आशंका है. भानू पर आतंकी हमलों को अंजाम देने के साथ-साथ फिल्म और कॉर्पोरेट वर्ल्ड से जुड़े लोगों की टारगेट किलिंग्स करने का आरोप है.

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*