पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


कटनी (04 अप्रैल ) – मंगलवार दोपहर 12 बजे से आयोजित जनसुनवाई स्थानीय समाधान में रैंडमली 100 शिकायतों का चयन किया गया था जिसमें 51 शिकायतें संतुष्टि से बंद, तथा 49 शिकायतें लंबित रही लंबित शिकायतों का अंतिम चयन कर शिकायतकर्ता एवं विभागीय अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा समीक्षा की गई। राजस्व विभाग अंतर्गत आवेदक ओमप्रकाश की अतिक्रमण संबंधी लंबित शिकायत में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश तहसीलदार ढीमरखेडा को दिये गये। समीक्षा के दौरान पंचायती राज अंतर्गत रामकली की नलजल योजना संबंधित लंबित शिकायत में जल जीवन मिशन अंतर्गत किये जा रहे कार्य की जांच किये जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी को निर्देशित किया गया। नजूल भूमि शाखा अंतर्गत हरीश कुकरेजा की अतिक्रमण संबंधित लंबित शिकायत में कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा प्रकरण दर्ज कर समय-सीमा में निराकरण कराये जाने के निर्देश नजूल तहसीलदार को दिये गये। बैठक के दौरान फसल बीमा अंतर्गत राजकुमार जैसवाल की लंबित शिकायत में फसल बीमा की राशि प्राप्त न होने पर शासन को अर्धशासकीय पत्र के माध्यम से अवगत कराये जाने निर्देश उपसंचालक कृषि विभाग कटनी को दिये गये। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी की नलजल योजना संबंधी राजकुमार की लंबित शिकायत में वस्तुस्थिति की जांच कराये जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी रा० कटनी को निर्देशित किया गया।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद