Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन पर पंचायत का हो रहा विकास

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैया पडखुरी मे शासकीय योजना अनुसार शासकीय माध्यमिक शाला पडखुरी की छात्राओं को साईकल वितरित सरपंच बाबू ग्रोवर द्वारा कराई गयी ।वही ग्राम की महिलाओं को रामचरित मानस के साथ बैठक व्यवस्था स्वयम से उपलब्ध कराई सरपंच बाबू ग्रोवर ने ।सलैया पडखुरी पंचायत विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन पर पंचायत का विकास बडी ही तेजी से कर रही है तथा सरपंच बाबू ग्रोवर समय समय पर विधायक की अनुशंसा के साथ पंचायत के कार्यो को अंजाम देते आ रहे है। ज्ञात हो की सलैया पडखुरी चुनाव मुक्त पंचायत घोषित हुई थी जिसके बाद बिजली पानी की व्यवस्था सरपंच बाबू ग्रोवर ने अपने खर्चे से कराई लगातार जंल संकट को देखते हुए पंचायत के सहयोग के साथ जगह जगह नलकूप की व्यवस्था कराई जा रही है ग्रामीणों मे सरपंच के द्वारा कराए जा रहे विकास की खुशी देखी जा रही है। वही सरपंच बाबू ग्रोवर का मानना है की पडखुरी सरपंच के लोगों ने जो विश्वास दिखाया है उस पर मै खरा उतरने का प्रयास करुगा अपने परिवार की तरह मानते हुए इनकी सेवा मे कोई कसर नही छोडूंगा । विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन पर व शासकीय योजनाओं के साथ साथ मै स्वयम से भी खर्च कर अपनी पंचायत का विकास करुगा।
शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302