
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक हैरान कर देने वाला
मामला सामने आया है. शादी के तोहफे के रूप में मिले म्यूजिक सिस्टम में विस्फोट होने से युवक और उसके बड़े भाई की मौत हो गई. युवक की तीन दिनों पहले ही शादी हुई थी. होम थियेटर में हुए धमाके में चार लोग घायल भी हुए हैं. इसकी जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी है.
पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार को रेंगाखार थाना क्षेत्र के चमारी गांव में हुई. म्यूजिक सिस्टम में विस्फोट का सही कारण पता नहीं चला है. पुलिस ने कहा है कि विस्फोट की वजह से जिस कमरे में म्यूजिक सिस्टम रखा गया था, उसकी दीवारें और छत गिर गईं.

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ