
यूपी के रामपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर 11 लोगों को दबोचा है। आपको बता दें कि पुलिस ने इन लोगों को देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अभी भी तीन लोग फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
दरअसल, रामपुर पुलिस को मंगलवार यानी 4 अप्रैल की रात को सूचना मिली थी कि एक मकान में देह व्यापार का काम चल रहा है। इसके बाद कोतवाली इंचार्ज ने क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया था। पुलिस ने जरतपुर की ‘फूलों वाली बगिया वाली गली’में छापेमारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार करने में सफरल रही, जिनमें 9 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने मौके से सिगरेट, दवाइयां,मोबाइल फोन और कैश बरामद किए हैं। फिलाहल फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
CO रवि खोकर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इस संबंध में 14 आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मौके से तीन व्यक्ति ताहिर हुसैन, जलाल उल हक और मुजाहिद हुसैन फरार चल रहे हैं।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…