Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर -ग्राम राजोद में बुधवार को स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है जहां पर वर्षों से जमे अतिक्रमण को हटाया। यहां पर मेहतर समाज को आवंटित भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से पहले कब्जा किया था कुछ दिनों बाद उन लोगों ने मकान भी बना लिया था हालांकि समाज के लोगों ने जमीन के हक को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी जिसके बाद राजस्व न्यायालय से उक्त भूमि को मेहतर समाज को आवंटित भूमि बताते हुए निर्णय पारित किया था इसी भूमि पर से आज अतिक्रमण हटाया गया दोपहर में राजस्व विभाग की टीम राजू अचीवर मकान से सामान बाहर निकलवाया गया तथा जेसीबी के माध्यम से पूरे भवन को जमींदोज कर दिया गया । दरअसल मेहतर समाज को सन् 1972 में नक्शा बनाने के दौरान ग्राम राजोद में भूमिसर्वे नम्बर 1069 आवंटित की गई थी,इस भूमि पर समाज के लोगों को कब्रिस्तान सहित श्मशान का निर्माण करना था । किंतु समाज के लोग यहां पर निमार्ण करना था। किंतु समाज के लोग यहां पर निमार्ण नहीं कर पाए,कुछ सालों बाद गांव के ही नाथुलाल धाकड़ एवं शांतिलाल धाकड़ ने इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। अभिभाषक रविंद्र सिंदल ने बताया सन् 2011 में समाज की जमीन को लेकर जानकारी सामने आई, जिसके बाद सीमांकन को लेकर एसडीएम व तहसीलदार को सन् 2015 में आवेदन सौंपा गया था। किंतु दुसरे पक्ष के लोग जमीन को स्वयं की बताकर सिविल कोर्ट मालिकाना हक के लिए गए थे यहां पर समाज की और से पक्ष रखा गया कि उक्त प्रकरण सिविल कोर्ट के दायरे में नहीं आता। इसके बाद प्रकरण हाई कोर्ट भी पहुंचा था जहां से मामले में निराकरण को लेकर राजस्व न्यायालय में जाने के आदेश हुए थे।
नोटिस हुआ था जारी –
एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि दोनों ही पक्षों की ओर से जमीन को लेकर आवेदन प्राप्त हुए तथा प्रकरण की सुनवाई चल रही थी जिससे उक्त भूमि मेहतर समाज को आवंटित होने की बात सामने आई इसी आधार पर अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी किया था। किंतु दूसरे पक्ष की ओर से सम्मान नहीं हटाया गया था ऐसे में पुलिस व राजस्व विभाग कामला आज राजोद पहुंचा यहां पर करीब 2 घंटे तक पहले संबंधित पक्ष का सामान खाली करवाया गया इसके बाद अवैध अतिक्रमण की कार्रवाई जेसीबी से की गई इधर देर शाम तक अतिक्रमण हटाने के दौरान एसडीएम राहुल चौहान ,नायब तहसीलदार रवि शर्मा पटवारी रघुवीर सिंह डोडिया ,राहुल सोनीगर, मुरली पाटीदार, रविराज, पंकज राठौर सहित बरमंडल राजस्व अमला कोटवार आदि मौजूद थे इस अवसर पर मेहतर समाज ने एसडीएम व राजस्व अमले को धन्यवाद दिया अध्यक्ष आजाद सिंदल सुनील सिंदल एडवोकेट रविंद्र सिंदल सरवन, मुकेश, जितेन ,विनोद किशोर, प्रदीप, ओमप्रकाश, महेश, मुकेश आदि सिंदल समाज उपस्थित थे