*गुस्से में अपने घर पर आग लगा लेने वाले व्यक्ति को दी मेहगांव पुलिस ने समझाइश*
*मौके पर जाकर आग को बुझवाया , परिवार सदस्यों की कि काउंसिलिंग*
दिनांक 08-03-23 की दरमियानी रात्रि डायल 100 मेहगांव को सूचना मिली की ग्वालियर रोड मेहगांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में कपड़ो में आग लगा ली है कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा के निर्देशन पर तत्काल मौके डायल 100 गाड़ी पहुंची *प्रधान आर प्रहलाद सिकरवार* ने मौके पर जाकर परिजनों की मदद से आग बुझाई और लक्ष्मी नारायण पुत्र शंभूदयाल कुशवाह निवासी ग्वालियर रोड को समझाइश दी उसके द्वारा तनाव में होने के कारण ऐसा कदम उठाना बताया पुलिस की संत्वाना और समझाइश के बाद घर वालो को भी समझाइश दी गई ।
*मेहगांव पुलिस की एडवाइजरी अपने आस पास तनाव से भरे व्यक्ति को देखे तो उसके मन की बात जरूर सुने , परिजन भी पारवारिक सदस्यों पर ध्यान दे तनाव में उनको मानसिक संबल दे।*
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन