Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
June 20, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

*भाजपा ने लगाई किसान चौपाल, सरकार की किसान हितेषी योजनाओं पर की चर्चा*

*मेहगांव -* किसान मोर्चा के द्वारा मेहगांव विधानसभा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र सिंह रज्जन भदौरिया के नेतृत्व एवं संयोजन में किसान चौपाल एवं ध्वज यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें जिसमे तीसरे दिन गोरमी क्षेत्र के लगभग आधा सैंकड़ों गाँव मे जाकर किसानों के बीच किसान चौपाल आयोजित की गई। ग्रामो में हनुमान मंदिरों पर हनुमानजी का पूजन कर भव्य संगीतमयी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। आज तीसरे दिन किसान मोर्चा के द्वारा ग्राम कुटरौली, हसनपुरा, कचनाव कलाँ, कचनाव खुर्द, पचैरा, डिडोना, नुंनहड़, अछाई, इंगोसा, घिलौआ, में किसान चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी गई।
इस दौरान रज्जन भदौरिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को सम्मान दिया। किसानों को सम्मान निधि पहुँचाई और अब बहनों को भो सम्मान के रूप में उनके खातों में हर माह राशि दी जा रही है।
कार्यक्रम का संचालन एनजीओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक अरविंद भदौरिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री राजकुमार जैन, सोनी मंडल अध्यक्ष जेल सिंह नरवरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष सोनू उपाध्याय, युवा नेता उज्ज्वल कटारे, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद बरुआ जी, पत्रकार पुरुषोत्तम राजौरिया, सोनी युवामोर्चा अध्यक्ष आशीष भदौरिया, सोनी किसान मोर्चा अध्यक्ष मुन्ना सिंह नरवरिया, गोरमी किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय कुशवाह आदि लोगों के साथ किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

*किसानों की समस्याओं और सुझावों को लिखकर प्रदेश अध्यक्ष और कृषि मंत्री को सौंपेंगे – रज्जन भदौरिया*

किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रज्जन भदौरिया ने बताया कि वह किसान चौपाल के समापन के पश्चात किसानों की समस्याओं और उनके सुझावों को एकत्रित का उनकी विस्तृत प्रोजेक्ट बनाकर कृषि मंत्री कमल पटेल जी और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को सौंपेगे और उनका उचित समाधान कराएंगे।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754